Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल प्रदेश सीएम का बड़ा एलान, चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को मिलेगा 5 लाख तक का इनाम

Sukhvinder Singh Sukhu

Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में सोमवार को चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन का आयोजन किया है। इस महा वॉकथॉन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मौके पर सीएम ने मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

इस दौरान सीएम सुक्खू ने बड़ी घोषणा करते हुए चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को 10 हजार से 5 लाख रुपये तक का इनाम देने का एलान किया। वॉकथॉन में सैकड़ों स्कूली छात्रों, कॉलेज विद्यार्थियों, महिला मंडलों, युवा क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और आम लोगों ने भागीदारी की।

इस दाैरान प्रतिभागियों ने हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा (हारमनी ऑफ द पाइंस) की धुनों पर जमकर डांस किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यह आयोजन राज्य सरकार की उस मुहिम का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और समाज को नशामुक्त बनाना है।

Exit mobile version