Site icon Dainik Savera Times

देहरादून में HRTC बस हादसे में 4 लाेगाें की मौत, CM सुक्खू सहित डिप्टी CM ने जताया गहरा शोक

HRCT Bus Accident

HRCT Bus Accident

हिमाचल डेस्क: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

उत्तराखंड के देहरादून में हुए HRTC बस हादसे पर हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुख व्यक्त किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि नेरवा डिपो की चौपाल–पांवटा मार्ग पर जा रही बस के उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुःख में मैं पूरी संवेदना के साथ सहभागी हूँ।

ये भी पढ़ें :-

आगे उन्होंने कहा कि मैंने दूरभाष के माध्यम से ज़िला प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली है तथा घटनास्थल के स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और घायलों को तुरंत सर्वोत्तम चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्वाणु, उत्तराखंड में हुए दर्दनाक बस हादसे को लेकर उत्तराखंड सरकार से लगातार संपर्क बना हुए है। उत्तराखंड #SDRF के कमांडेंट से बात कर घटनास्थल की विस्तृत जानकारी ली तथा राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस जो नेरवा से पांवटा साहिब जा रही थी, उसके उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत कष्टदाई है। मैं इस दुर्घटना के घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। ईश्वर इस हादसे के पीड़ितों के परिजनों को संबल व दुख सहन करने की शक्ति दें।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version