Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sukhvinder Sukhu ने भटियात में 75 करोड़ रु की परियोजनाओं के कीए लोकार्पण और शिलान्यास

March 12, 2024

Sukhvinder Sukhu ने भटियात में 75 करोड़ रु की परियोजनाओं के कीए लोकार्पण और शिलान्यास

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को चम्बा जिले के भटियात में 75 करोड़ रु की नौ परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किये। सुक्खू ने चुवाड़ी में जनसभा को सम्बोधित करते हुये सिविल कोर्ट, डीएसपी कार्यालय, मिनी सचिवालय, स्नातकोत्तर महाविद्यालय खोलने तथा फायर ऑफिसर का पद सृजित करने की घोषणा की। उन्होंने चंबा चुवाड़ी टनल की व्यावहार्यता रिपोर्ट के लिये चार करोड़ रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की और कहा कि भट्टियात के लिये जल शक्ति विभाग का नया मण्डल खोला जायेगा और डलहौजी में भी जल शक्ति विभाग का मण्डल बना रहेगा। उन्होंने कहा कि वह साधारण परिवार से संबंध रखते हैं और कड़ी मेहनत और संघर्ष के बूते पर आज जनसेवक के रूप में कार्यरत हैं। आम लोगों के लिये कुछ करने की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही आर्थिक चुनौतियों के बावजूद जनकल्याण के लिये योजनाएं शुरू करने की प्रेरणा मिली है। अनाथ बच्चों के लिये मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की तथा सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की गयी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें