Site icon Dainik Savera Times

हिमाचलः CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, उपचार के लिए एम्स दिल्ली पहुंचाया

Sukhu

Sukhu

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोपहर के समय उन्हें स्टाफ द्वारा उपचार के लिए दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमाचल सदन लौट गए। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आज दिल्ली में ही रहेंगे और रविवार को शिमला लौट सकते हैं। सुक्खू कैबिनेट के मंत्री भी दिल्ली से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हो गए हैं।

ये भी देखें :-

19 फरवरी से दिल्ली दौरे पर थे मुख्यमंत्री

बता दें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 19 फरवरी से पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली दौरे पर थे। 20 फरवरी को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने से प्रदेश की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से सेब बागवानों को होने वाले नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया।

राजस्व घाटा अनुदान बंद होने से सियासत तेज

राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बताया जा रहा है कि इस अनुदान के बंद होने से हिमाचल प्रदेश को सालाना करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। ऐसे में राज्य सरकार को आगामी बजट में कटौती करनी पड़ सकती है। अनुदान को बहाल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू कैबिनेट सहित दिल्ली पहुंचे थे।

सरकार और संगठन पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल राज्यसभा में राजस्व घाटा अनुदान और मुक्त व्यापार समझौते से हिमाचल को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाएंगी।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version