Site icon Dainik Savera Times

नए साल के पहले दिन CM सुक्खू ने तारा देवी मंदिर में नवाया शीश, सुख और समृद्धि की कामना

Himachal CM Sukhu

Himachal CM Sukhu

हिमाचल प्रदेश डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए साल के पहले दिन शिमला में तारा देवी मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। साथ में सीएम सुक्खू ने अपने संकल्पों और प्रतिबद्धताओं के लिए देवी तारा माता से आशीर्वाद मांगा।

सीएम सुक्खू ने अपने एक्स पर पोस्ट करके लिए कि आज शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में शीश नवाया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। हमने दैवीय आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग से हमने बीते वर्षों की कठिन चुनौतियों का सामना किया है। हम आने वाले समय में भी प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

मंदिर दौरे के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पिछले तीन सालों में राज्य सरकार को तीन बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और प्राकृतिक आपदाएं हैं। लेकिन उन्होंने सफलतापूर्वक इन सभी पर काबू पा लिया।

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नए साल में आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश बनाने के नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेगी। इसीलिए मैं आशीर्वाद लेने के लिए तारा देवी मंदिर आया हूं। हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है, और उनके आशीर्वाद से हम आगे बढ़ेंगे।

Exit mobile version