विधायक सुंदर ठाकुर के द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट डाली गई कि वह आत्मसम्मान और कुल्लू के विकास के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे में मीडिया में अभी खबरों का दौर चला था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को 11 दिसंबर तक का अल्टीमेट दिया है और अगर उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया तो वह कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं। लेकिन वीरवार सुबह कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर ने इन सभी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वह इन सभी खबरों का खंडन करते हैं और 11 दिसंबर के बाद को बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसे में फिलहाल यह चर्चा चली हुई है कि क्या विधायक सुंदर ठाकुर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं या फिर कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर से पहले उन्हें मंत्री पद का बड़ा तोहफा दे सकती है।
गौर रहे कि बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से भी आनी में बयान दिया गया था कि मुख्यमंत्री सुंदर ठाकुर को मंत्री नहीं बना पा रहे हैं और इसी बहाने उन्हें अपने पीछे-पीछे घूम रहे हैं। उसके बाद विधायक सुंदर ठाकुर के द्वारा अपनी यह पोस्ट सोशल मीडिया में डाली गई। ऐसे में विधायक की पोस्ट के बाद दिनभर लोगों के बीच यह भी चर्चाएं रही कि कंही विधायक सुंदर ठाकुर अपने पद से इस्तीफा तो नहीं दे रहे हैं। या फिर वह मंत्री न बनाए जाने से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे हैं और वह अब कोई भी बड़ा कदम उठा सकते हैं। बुधवार दोपहर को जिला कुल्लू में भाजपा नेताओं के बीच भी चर्चाओं का दौर जारी रहा।
सोशल मीडिया में कुछ लोगों के द्वारा यह भी लिखा गया कि मंत्री न बनाए जाने के बाद अब वह पार्टी भी बदल सकते हैं ऐसे में हालत क्या बनते हैं और विधायक सुंदर ठाकुर के द्वारा यह पोस्ट किस मकसद को लेकर डाली गई थी। इस पर सभी की नजरे गाड़ी हुई है। आने वाले दिनों में ही यह बात स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर विधायक सुंदर ठाकुर के द्वारा इस तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर क्यों डाली गई।

