Site icon Dainik Savera Times

सूरज शर्मा बने जिला भाजपा सोशल मीडिया बिंग के संयोजक

ऊना (राजीव भनोट): जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने यहां जारी एक प्रेस बयान में बताया कि जिला ऊना भाजपा के अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने जिला ऊना के समस्त भाजपा नेतृत्व से चर्चा के बाद जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया बिंग के संयोजक के तौर पर सूरज शर्मा ऊना को नियुक्त किया है ।राजकुमार पठानिया ने कहा कि सूरज शर्मा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से होगी। उन्होंने कहा कि जिला, मंडलों के संयोजक व कार्यकारी का गठन नेतृत्व से चर्चा के बाद सूरज शर्मा करेंगे ।राजकुमार पठानिया ने सूरज शर्मा को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया बिंग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार बेहतर ढंग से करेगा जिसमें सभी का सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version