Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भरमौर के प्रधान सुरेश ठाकुर ने सेब की फ्लावरिंग सेटिंग प्रभावित होने के मद्देनजर उपमंडलाधिकारी भरमौर को सौंपा ज्ञापन

March 22, 2023

भरमौर के प्रधान सुरेश ठाकुर ने सेब की फ्लावरिंग सेटिंग प्रभावित होने के मद्देनजर उपमंडलाधिकारी भरमौर को सौंपा ज्ञापन

हिमाचल: जन -जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल की एक मात्र कूडा डंपिंग साईट पट्टी भरमौर जंहा की शरारती तत्वों द्वारा सोमवार सुबह से ही आग लगा दी गई है व इसका विषैला धुंआ पूरे क्षेत्र में फैल रहा है इसी के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश किसान -कांग्रेस कार्डिनेटर व सेब फल उत्पादक संगठन भरमौर के प्रधान सुरेश ठाकुर व स्थानीय प्रतिनिधिमंडल किसान -बागवान उपमंडलाधिकारी भरमौर अशोक कुमार पठानियां से मिला व उन्हें ज्ञापन भी सौंपा उन्होंने बताया कि डंपिंग साईट के विषैले धुंए से स्थानीय लोगों में गांव पट्टी,गोसण, सपैडका,बाडी, मलकौता में सेब के पौधों की फ्लावरिंग सेटिंग प्रभावित हो सकती है।

जिसमें मधुमक्खी प्ररागण की स्थिति में धुंए से भाग सकती है जिसका खामियाजा बागवानों को उठाना पड सकता है व स्थानीय लोगों की सेहत के साथ भी सरेआम खिलबाड किया जा रहा है उन्होंने भरमौर प्रशासन से तुरंत इस पर कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की है इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस भरमौर महासचिव महिंद्र शर्मा, मिडिया प्रभारी गौरी शंकर,संचुई पंचायत की वार्ड मैंबर किरण पटियाल, स्थानीय निवासी सीमा देवी, मिलाप पटियाल, पवन पटियाल व अन्य लोग मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश किसान -कांग्रेस कार्डिनेटर व सेब फल उत्पादक संगठन भरमौर के प्रधान सुरेश ठाकुर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडलाधिकारी भरमौर से मिला व उन्हें ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें