Site icon Dainik Savera Times

अभिनेता Satish Kaushik के निधन पर Surjewala ने ट्वीट कर जताया शोक

नई दिल्ली (कुलवीर दीवान): मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह एक अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्देशक, कॉमेडियन और निर्माता थे। की मशहूर हस्तियों-नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर शोक जताते हुए लिखा, कुछ ऐसा भी होता है। सबको हंसाने का किरदार निभाने वाला, एक दिन सबको रुलाकर शांत हो जाता है। महान हास्य कलाकार, निर्देशक व हरियाणा की माटी के लाल सतीश कौशिक जी आज हम सबको छोड़कर भगवान के चरणों में लीन हो गए। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर चरणों में जगह दें।

 

Exit mobile version