Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: शिमला के होटल में विदेशी सैलानी की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

February 21, 2026

Himachal: शिमला के होटल में विदेशी सैलानी की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

हिमाचल डेस्कः प्रदेश की राजधानी शिमला के एक होटल में विदेशी सैलानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को आईजीएमसी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मृतक की पहचान 86 वर्षीय बैरी एलविन मोस के रूप में हुई है। इस संबंध में यूके दूतावास को सूचित कर दिया गया है। दूतावास से जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है।

ये भी देखें :-

जानकारी के अनुसार, बैरी एलविन मोस शुक्रवार रात कैथू स्थित एक होटल में ठहरे थे। उन्हें कमरा नंबर 103 आवंटित किया गया था। होटल स्टाफ से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने थोड़ी मात्रा में शराब का सेवन किया था। देर रात जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला। अंदर वे फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।

होटल स्टाफ ने आधी रात को बालूगंज पुलिस स्टेशन को सूचना दी। थाना प्रभारी और डीएसपी रैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य एकत्र कर उसे आगामी कार्रवाई तक सील कर दिया है। मामले की जानकारी यूके दूतावास को दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मामले को लेकर एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें