Site icon Dainik Savera Times

स्वीप टीम ने बड़ाच पंचायत के पनेल बूथ में बॉक्सिंग चैम्पियन Monika Negi से की भेंट

हिमाचल: आज स्वीप टीम ने बड़ाच पंचायत के पनेल बूथ में बॉक्सिंग चैम्पियन मोनिका नेगी से भेंट की। हाल ही में मोनिका ने कज़ाकिस्तान में तीसरी अंतरराष्ट्रीय अलोइडा कप से कांस्य पदक जीत कर लाया है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर वोट करें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उनके पिता श्री मोहन सिँह नेगी और माता श्रीमती अनिता नेगी जी ने भी मतदान की महत्त्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से मतदान का आग्रह किया है। स्वीप टीम के सदस्य डॉ विपन शर्मा, श्री अशोक शर्मा और श्री नगीन शर्मा ने मोनिका को समृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। बी एल ओ श्री मनोज कुमार ने स्वीप टीम की मोनिका नेगी से भेंट करवायी।

Exit mobile version