Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद युवाओं का आमरण अनशन खत्म

August 8, 2026

स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद युवाओं का आमरण अनशन खत्म

Talks with Health Minister, hunger strike ends : कुल्लू। ढालपुर मैदान में पिछले छह दिनों से अपनी मांगों के लिए चल रहा आमरण अनशन शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री धनराम शांडिल से हुई वार्ता और आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मंत्री ने अनशनकारियों की मांगों को 15 दिनों के भीतर पूरा करने का भरोसा दिलाया। साथ ही मंजू शर्मा की मौत मामले की जांच में दोबारा कार्रवाई कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने अनशन पर बैठे युवाओं को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त करवाया।

15 दिन में मांगें पूरी होने के आश्वासन पर अनशन खत्म


आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी बलदेव ठाकुर ने कहा कि वह आम जनता के मुद्दों को लेकर अनशन पर बैठे थे और आज उनका अनशन सफल हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा खुद उनसे वार्ता की गई है और जो भी मांगे रखी गई थी। उसका भी 15 दिनों के भीतर समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में उनके आंदोलन और अनशन में जिला कुल्लू के साथ-साथ अन्य इलाकों से भी भारी संख्या में जनता पहुंची थी और वह सभी लोगों का भी आभार व्यक्त करते हैं। आने वाले समय में भी वह आम जनता के मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए लगातार अपना कार्य जारी रखेंगे।

वहीं, मृतक महिला मंजू शर्मा के पति सतीश शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा उनसे मोबाइल फोन के माध्यम से बात की गई और उन्होंने आश्वासन दिया गया है कि 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर दी जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री से मांग रखी गई है कि हिमाचल प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर के साथ-साथ अन्य स्टाफ के पद भी भरे जाने चाहिए, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता जो अपने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाती है। उन्हें वहां पर सुविधा मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें