Site icon Dainik Savera Times

दुर्गा माता मंदिर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला सुराग

Temple Theft Accused Arrested in Shimla : शिमला। संजौली थाना क्षेत्र के बखराई स्थित दुर्गा माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी अजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे शनान गांव के पास से पकड़ा। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और मानवीय खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। आरोपी की उम्र 26 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे 2 अक्तूबर को शनान गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 23-24 सितंबर की रात दुर्गा माता मंदिर, बखराई में चोरी की घटना सामने आई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना संजौली में अभियोग संख्या 69/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) और 301 में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला। इसके साथ ही उपलब्ध तकनीकी इनपुट का भी विश्लेषण किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था, जिसके चलते उसकी लोकेशन का पता लगाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। इसके बावजूद पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों के साथ-साथ मानवीय खुफिया तंत्र का इस्तेमाल करते हुए लगातार सुराग जुटाए। जांच के दौरान आरोपी की पहचान और उसके संभावित ठिकाने का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे शनान गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में रखा है और शनिवार को उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित बरामदगी को लेकर जांच जारी है।
Exit mobile version