कुल्लू: की पर्यटन नगरी मनाली के धुंधी में बीती शाम के समय एक टेंपो ट्रैवलर गाड़ी सड़क पर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में एक सैलानी की मौत हो गई जबकि 19 सैलानी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज मनाली अस्पताल में किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम में मौके पर पहुंची और उन्होंने मृतक पर्यटक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
अब पर्यटक के परिजनों को सूचित कर दिया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को भी पूरा किया जा रहा है। मनाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैलानियों से भरी टेंपो ट्रैवलर गाड़ी HR 55 A P 6911 मनाली से लाहौल घाटी में घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान शाम के समय जब वह वापस आ रही थी तो धुंधी के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया।
इस सड़क हादसे में मुंबई के रहने वाले 30 साल के अभिजित पाटील की मौत हो गई। जबकि 19 अन्य सैलानी घायल हुए हैं। जिनका मनाली में इलाज करवाया जा रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 19 सैलानी घायल हुए हैं जिनकी हालत अब ठीक है। वही एक सैलानी की इस दुर्घटना में मौत हुई है। मनाली पुलिस की टीम के द्वारा अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

