Site icon Dainik Savera Times

व्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से रिवर राफ्टिंग पर लगी अस्थाई रोक, पर्यटकों की सुरक्षा को देखते जारी किया आदेश

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001027766-1.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001027681.mp4

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने के साथ अब कई स्थानों पर मानसून ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में जिला कुल्लू में भी बीते दिनों हुई बारिश से नदी नाले उफान पर है, जिसके चलते यहां व्यास नदी में होने वाली रिवर राफ्टिंग पर अब पर्यटन विभाग के द्वारा अस्थाई रोक लगा दी गई है।

पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पर्यटन विभाग के द्वारा यह फैसला लिया गया है। ऐसे में विभाग के आगामी आदेशों तक सभी राफ्टिंग केंद्रों पर राफ्टिंग करवाने का प्रतिबंध रहेगा. गौर रहे कि हर साल बरसात के मौसम के दौरान 15 जुलाई से 15 सितंबर तक दो महीनों के लिए राफ्टिंग पर रोक लगाई जाती है।

जिला कुल्लू पर्यटन विकास अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि कुल्लू में अब खराब मौसम के चलते नदी नाले इन दिनों उफान पर है। ऐसे में व्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. ऐसे में स्थाई तौर पर कुल्लू के सभी राफ्टिंग प्वाइंट पर राफ्टिंग करवाने का अस्थाई प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने बताया कि उपायुक्त कुल्लू के आदेशों पर रेगुलेटरी कमेटी के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि खराब मौसम के अलर्ट के बीच आगामी आदेशों तक रिवर राफ्टिंग को बंद रखा जाए। ताकि पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके. साथ ही उन्होंने पर्यटकों से भी आग्रह किया है कि बारिश के समय या खराब मौसम के अलर्ट के बीच किसी भी प्रकार की साहसिक गतिविधयों को करने से परहेज करें।

Exit mobile version