Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू की फ्रूट मार्कीट में लगी भयानक आग, 3 सिलैंडर हुए ब्लास्ट

January 22, 2024

कुल्लू की फ्रूट मार्कीट में लगी भयानक आग, 3 सिलैंडर हुए ब्लास्ट

कुल्लू: कुल्लू के ढालपुर चौक पर देर रात के समय सब्जी, चाय की दुकानों में आग लग गई। तो वहीं चाय की दुकान में रखे तीन सिलैंडर भी फट गए। जिसके चलते सब्जी व बाकी अन्य दुकानों को खासा नुक्सान हुआ है। वहीं, इस आग के चलते 50 लाख रु पए से अधिक का नुक्सान हुआ है और अभी भी राजस्व विभाग के द्वारा नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। रात के समय ही एसडीएम कुल्लू व तहसीलदार कुल्लू मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अचानक जब लोग घरों में सोए हुए थे, तो उन्हें सिलैंडर के फटने की आवाज आई। आवाज सुनते ही लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि ढालपुर में पांच सब्जी की दुकान, एक चाय की दुकान, एक इलैक्ट्रॉनिक व दो न्यूज़ एजैंसी की दुकान में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों के द्वारा इस बारे तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन की विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन आग के चलते लाखों रु पए से अधिक का नुक्सान हुआ है। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और अब आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है। वहीं, तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव ने बताया कि आग के चलते यहां पर दुकानों का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है और 50 लाख रु पए से अधिक का नुक्सान हुआ है। ऐसे में अब रविवार को सभी प्रभावित पर दुकानदारों को राहत राशि भी दी जाएगी और पूरे नुक्सान की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भी भेजी जाएगी।

वही नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महन्त ने भी प्रभावित दुकानों का दौरा किया और सभी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि नगर परिषद कुल्लू के द्वारा सभी दुकानदारों की मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सभी दुकानें नगर परिषद की थी और यहां पर यह दुकान किराए पर दी गई थी। ऐसे में नगर परिषद के द्वारा सभी प्रभावित दुकानदारों की मदद की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें