Site icon Dainik Savera Times

कश्मीर में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त

जम्मू : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार और गोला-बारुद बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर उनकी टीम ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर खारी तहसील के बुर्जाला जंगल इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने आतंकवादी ठिकानों से हथियार, गोला-बारुद और संबंधित सामग्री के जखीरे बरामद किए।

उन्होंने बताया कि बरामद किए गए सामान में दो राइफल ग्रेनेड, एक यूबीजीएल थ्रोअर, बिना बैटरी वाला एक वायरलेस एंटीना, तार के साथ दो आईईडी, तार के साथ एक डेटोनेटर टाइप, 17 एके47 कार्टिलेज, सात 9 एमएम कार्टिलेज, ग्लिसरीन के जैसे तरल वाली एक कांच की बोतल, एक खाकी जैकेट और एक काले चमड़े का जूता पाया गया। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

Exit mobile version