Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal की रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान रहने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद : Jairam Thakur

February 9, 2023

Himachal की रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान रहने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद : Jairam Thakur

शिमलाः भाजपा नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी एक महत्वपूर्ण विषय है और कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र बजट के अंतर्गत हिमाचल की 3 बड़ी रेल परियोजनाओं को 1902 करोड रुपए मिले यह हिमाचल के लिए एक बड़ी सौगात है और इसके लिए हम केंद्र सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद भी करते हैं। भानुपाली बिलासपुर रेल परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1000 करोड़ का प्रावधान किया गया, इसी प्रकार चंडीगढ़ बद्दी रेल परियोजना के लिए 450 करोड़ और नंगल तलवाड़ा के लिए 452 करोड़ का प्रावधान किया गया। हिमाचल प्रदेश के लिए यह एक यह बहुत बड़ा तोहफा है और भानुपाली बिलासपुर लेह रेल लाइन तो सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भानुपाली बिलासपुर रेल लाइन का 63 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक का कार्य तेज गति से चल रहा है, इस परियोजना में 21 मेजर पुल बनने हैं जिसमें से पांच पुलों का काम चल रहा है और 16 के डिजाइन लगभग तैयार है और इसके अंतर्गत 20 टनलों का निर्माण कार्य भी होना है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ, पपरोला, पालमपुर और अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर अति आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसके लिए भी केंद्र सरकार का हम धन्यवाद करना चाहते हैं।

हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे की दृष्टि से भी अच्छा कार्य चल रहा है किरतपुर मनाली, मंडी पठानकोट, नालागढ़ स्वारघाट, परमाणु शिमला, चक्की मटौर शिमला, मुबारकपुर अंब नादौन और पौंटा साहिब-कमा अंब के नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। किरतपुर नेरचौक फोरलेन का कार्य भी तेज गति से चल रहा है जिसमें 5 टनल, 22 मुख्य पुल व14 छोटे पुल जल्दी बनकर तैयार हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत भी हमारी सरकार ने 422 करोड़ की डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी थी जिसकी स्वीकृति 22 अक्टूबर 2022 को मिल चुकी थी। इससे भी हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण कनेक्टिविटी काफी बढ़ती है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का बजट 36% बढ़ाया है इसमें हिमाचल प्रदेश को भी अच्छा बजट मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने हमेशा सर्वांगीण विकास की दृष्टि से कार्य किया है और यह केंद्र सरकार की मदद के बिना संभव नहीं होता। जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश का ख्याल रखा है उसके लिए हम केंद्र सरकार का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें