सुजानपुर: सुजानपुर मैदान में चल रहा राष्ट्रीय होली मेला 25 मार्च के बाद बंद हो जाएगा प्रशासन ने 25 मार्च के बाद मेला ग्राउंड को खाली करने के निर्देश जारी किए हैं। बताया गया है कि 25 मार्च के बाद आगामी 5 दिनों के भीतर मेला ग्राउंड को पूरी तरह खाली करवा दिया जाएगा। बताते चलें कि चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेला 5 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित हुआ था। इस दौरान मेले के दौरान दुकानदारी एवं अन्य प्रसाधन झूला डोम बाजार इत्यादि चलाने के लिए 25 मार्च तक समय निर्धारित किया गया था निर्धारित समय अवधि शनिवार को समाप्त हो रही है। इसके बाद प्रशासन आगामी 5 दिनों तक मेला ग्राउंड को खाली करवाने का कार्य प्रारंभ करेगा।
प्रशासन की माने तो मेला ग्राउंड के भीतर वाहन पार्किंग भी 25 मार्च के बाद समाप्त हो जाएगी 5 मार्च से 25 मार्च तक वाहन पार्किंग संबंधित निर्देश जारी किए थे बोली दाता को संबंधित नियम बताए गए थे शनिवार के वाद वाहन पार्किंग मेला ग्राउंड में बंद कर दी जाएगी। इसके बाद किसी भी तरह का शुल्क मान्य नहीं होगा। मेला एवं उप मंडल अधिकारी हरीश गज्जू की माने तो प्रशासनिक तौर पर चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेला आयोजित हुआ था। जिसका विधिवत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुभारंभ एवम अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने विधिवत समापन किया था। इस दौरान दूसरे दिन स्थानीय विधायक राजेंद्र राणा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए थे एवं तीसरे दिन भोरंज विधायक सुरेश कुमार एवं मुख्यमंत्री राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू उपस्थित हुए थे।
मेले में दुकानदारी रोमांचक गतिविधियां पर्यटन एवं रोजगार हेतु समय सारणी 25 मार्च तक निर्धारित की गई थी। जबकि मेले में विशेष रूप से पहली बार लगाया गया है राष्ट्रीय सरस मेला 10 दिनों के लिए आयोजित हुआ था। जो 14 मार्च को विधिवत संपन्न करवा दिया गया था। 25 मार्च को मेला ग्राउंड खाली करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद दुकानदारी समेटने का कार्य शुरू करवाया जाएगा। जिसके लिए आगामी 5 दिन निर्धारित किए हैं इस समय अवधि के भीतर मेला ग्राउंड पूरी तरह खाली करवा दिया जाएगा।
