Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हवा में लटकी रामपुर से स्नेही जा रही बस…14 यात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

September 28, 2024

हवा में लटकी रामपुर से स्नेही जा रही बस…14 यात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

रामपुर (मीनाक्षी): रामपुर से दोपहर को चलने वाली रामपुर स्नेही बस राई के समीप सडक़े से बाहर हवा में लटक गई। इस बस में 14 यात्री सवार थे। अगर बस वहां पर नहीं टिकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन जहां पर बस अनियंत्रित हो कर सडक़ से बाहर गई वहां पर सडक़ काफी चौड़ी है।

ऐसे में बस का सडक़ से बाहर जाना लापरवाही की तरफ संकेत दे रहा है। लेकिन गनीमत ये रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। जिस तरह से बस हवा में लटकी है उसे देखकर किसी के भी रोंगटें खड़े हो जाए। जहां पर बस टिकी है वहां से नीचे खाई है। यानि बस थोड़ा भी आगे खिसकी तो सीधा खाई में समां सकती थी।

लेकिन जाको राखें सांईयां मार सके न कोऐ वाली पंक्ति यहां पर चरित्रार्थ हो गई है। बस में बैठे सभी यात्रियों ने बस से निकलते ही राहत की सांस दी और अपने अपने इष्ट देवी देवताओं का धन्यवाद जताया कि उन्होंने ये हादसा रोक दिया। बताते चले कि इस बस में अन्य दिनों में काफी ज्यादा सवारियां होती है खासकर शनीवार को तो ये बस खचाखच भरी होती है। लेकिन आज इस बस में इतनी सवारियां नहीं थी। अगर बस में अतिरिक्त सवारियां भी होती तो बस झोल खा सकती थी।

वहीं डंसा पंचायत के  प्रधान देशराज हुडन ने कहा कि एचआरटीसी में जो बसें है वो काफी पूरानी हो चुकी है। मौके पर पहुंचे अड्डा प्रभारी स्वरूपचंद ने कहा कि बस में तकनीकी खरीबी को जांचा जा रहा है। बस को क्रैन के सहारे सडक़ पर लाया जाएगा। जहां पर इसकी जांच होगी। जांच के बाद भी सही कारण बताया जा सकता है। उन्होंने कहा कि माौके पर सडक़ काफी चौड़ी है। अगर बस में खराबी आ भी जाती तो बस को पीछे की और मोड़ा जा सकता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें