Site icon Dainik Savera Times

केंद्र सरकार ने एडवोकेट अभिनव शर्मा को बनाया नोटरी अधिसूचित, जिला ऊना में 5 वर्ष का रहेगा कार्यकाल

ऊना: भारत सरकार के विधि विभाग ने ऊना के युवा एडवोकेट अभिनव शर्मा को नोटरी अधिनियम के तहत जिला का नोटरी अधिसूचित किया है ।अभिनव शर्मा की अधिसूचना जारी करते हुए विधि विभाग ने कहा है कि अभिनव शर्मा जिला ऊना में 5 वर्ष तक नोटरी के रूप में कार्य करेंगे । अभिनव शर्मा लंबे समय से ऊना मुख्यालय पर वकालत कर रहे हैं ,उनके पिता वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल शर्मा है, उनके ताया वरिष्ठ अधिवक्ता मंगतराम शर्मा है । पारिवारिक रूप से बहुत लंबे समय से वकालत से जुड़े हुए हैं ,वकालत में अभिनव शर्मा के परिवार का नाम सम्मानजनक रूप से लिया जाता है। अभिनव शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए यहां भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है ।वही पूर्व मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर, केंद्रीय कानून मंत्री ,ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती का भी आभार व्यक्त किया है ।अभिनव शर्मा ने कहा कि नियमों के अनुसार कार्य करते हुए लोगों को लाभ देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

Exit mobile version