Site icon Dainik Savera Times

केंद्र के मंत्रियों पर नजर है मगर अपने प्रदेश के मंत्री क्यों नहीं ले रहे आपदा प्रभावितों की सुध : जयराम ठाकुर

सुंदरनगर: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्म दिन पर केंद्र की 11 साल में बतौर प्रधानमंत्री की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश में सबसे लंबे कार्यकाल के प्रधानमंत्री की लिस्ट में आ गए हैं। जबकि उनकी सरकार के ऐतिहासिक फैसलों ने देश के विकास के साथ कई विवादों को भी सुलझाया है। इस देश में राम मंदिर का फैसला और धारा 370 का हटना ऐतिहासिक है।

इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की बाढ़ पीड़ितों परिवारों की हो रही अनदेखी पर भी तंज कसते हुए कहा कि आपदा के समय केंद्र के मंत्रियों पर नजर रखी जा रही है, मगर अपने प्रदेश के मंत्री आपदा प्रभावितों की सुध क्यों नहीं ले रहे हैं। उस पर प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हुए है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र से आए सात मंत्री हिमाचल में धरातल पर लोगों से मिलकर उनके दुख तकलीफ सुन रहे हैं।

ये मंत्री प्रभावित क्षेत्रों में जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार के मंत्री कहीं भी री-स्टोरेशन वर्क में दिखाई नहीं रहे हैं। ये संवेदनहीनता दिखाती है कि कांग्रेस पार्टी को जनता के दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में रोज राहत सामग्री लेकर जनता के बीच में है। लेकिन काग्रेस का कोई नेता मुङो आज तक राहत सामग्री लोगों को बांटते हुए नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि केंद्र से लगातार वित्तीय मदद भेजी जा रही है लेकिन हैरानी इस बात की है कि मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्री मान रहे हैं कि केंद्र से मदद मिल रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांगड़ा आकर प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ देने का एलान किया तो मुख्यमंत्री ने आभार तक प्रकट नहीं किया। उनकी ऐसी क्या विवशता है हमारी समझ से परे है। केंद्र से मंत्री नुकसान का आकलन करने पहुंच रहे हैं लेकिन एक भी जगह प्रदेश सरकार के मंत्री और उनके अधिकारी साथ नहीं आए जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र आपदा में हरसंभव सहयोग कर रहा है लेकिन सुक्खू सरकार का ये गैर जिम्मेदराना रवैया प्रदेशहित में नहीं है। इस वार्ता में उनके साथ सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल, नाचन के विधायक विनोद कुमार, सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- भारत ने न्यूजीलैंड को दिया पहाड़ जितना टारगेट, आखिरी ओवर में दूबे ने ठोके 24 रन

Exit mobile version