Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में CM Yogi ने की गोसेवा, खिलाया गुड़

April 20, 2023

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में CM Yogi ने की गोसेवा, खिलाया गुड़

गोरखपुर : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर से लेकर शाम तक करीब छह घंटे नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं संग मंथन करने के बाद गुरुवार सुबह गोसेवा में लीन रहे। गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गोशाला भ्रमण और गोसेवा सीएम योगी की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने, अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उन्होंने चारों तरफ भ्रमण करते हुए श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा।

सीएम योगी की आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही गोवंश दौड़ते-मचलते हुए उनके पास आ गए। सीएम योगी ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और गर्मी के मौसम में विशेष देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें