कुल्लू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कुल्लू नगर इकाई द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर बस्ती क्षेत्र में बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद् के कुल्लू नगर के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बीच मिठाई एवं मिष्ठान का वितरण किया तथा बच्चों को पटाखे भेंट किए। कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए दीपावली के पर्व को उनके लिए भी विशेष बनाने का प्रयास किया।
इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू नगर मंत्री कृष नेगी ने कहा कि दीपावली केवल दीपों और रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह खुशियां बांटने, आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है। विद्यार्थी परिषद् सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़े रहकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
📍 Location: Kullu (Kullu)

