Site icon Dainik Savera Times

2 महीने बाद धर्मशाला लौटे दलाई लामा, गग्गल एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब

गग्गल : तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु परम पावन 14वें दलाई लामा शुक्रवार को दक्षिण भारत की दो महीने की लंबी यात्रा के बाद कांगड़ा जिले के धर्मशाला लौट आए। कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए तिब्बतियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद यह उनका पहला धर्मशाला आगमन है।

इस दौरान हवाई अड्डे के बाहर सैकड़ों तिब्बती समुदाय के लोग पारंपरिक सफेद स्कार्फ और स्वागत संदेश लिखे बैनर लिए खड़े थे। दलाई लामा के बाहर आने पर श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद लिया जो कि कि दलाई लामा कर्नाटक के मुंडगोड स्थित दोगुलिंग तिब्बती बस्ती के ड्रेपुंग मठ में लगभग दो महीने तक रहे। उनकी यह 47 दिवसीय यात्र 12 दिसंबर को शुरू होकर 9 फरवरी को समाप्त हुई। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

यात्रा के दौरान, उन्होंने कई भिक्षुओं को गेलोंग दीक्षा प्रदान की और वार्षिक मठवासी वाद-विवाद सत्रों की अध्यक्षता की। 8 फरवरी को, उन्होंने अपने दिवंगत बड़े भाई कासूर ग्यालो थोनडुप की प्रथम पुण्य स्मृति प्रार्थना सभा में भाग लिया, जिसमें 8,500 लोग उपस्थित थे , इसके अतिरिक्त, 24 दिसंबर को ड्रेपुंग त्रिपा के अभिषेक और दीघार्यु प्रार्थना समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

Exit mobile version