Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

हिंदुओं के देवी देवताओं का अपमान करने वाले आरोपी डॉक्टर को सलाखों के पीछे भेजा

पुलिस के कड़े पहरे के बीच आज जिला अदालत में डॉक्टर नदीम अख्तर को पेश किया गया। डॉक्टर नदीम अख्तर ने हिंदुओं के देवी-देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणियां करी थी। जिसके चलते उसे पिछले कल देर रात मेहतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इससे पहले यह डॉक्टर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेकर खुलेआम घूम रहा था। कोर्ट ने इसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डॉक्टर नदीम अख्तर की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठनों ने अपनी खुशी प्रकट की। इस मामले में मुख्य शिकायतकर्ता सुभाष ऐरी ने कहा की न्याय की जीत हुई है सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वालों का यही परिणाम होगा।

Exit mobile version