हिमाचल: प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मन्दिर में बुधवार से चैत्र नवरात्रे शुरू हो रहे हैं। इन नवरात्रों को लेकर मन्दिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन नवरात्रों में एस डी एम अम्ब विवेक महाजन मेला अधिकारी रहेंगे, जबकि डी एस पी अम्ब वसुधा सूद पुलिस मेला अधिकारी रहेंगी। इन नवरात्रों के दौरान मन्दिर के कपाट श्रदालुओं की सुविधा के लिए तड़के चार बजे खोल दिए जाएंगे और भीड़ के अनुसार रात को मन्दिर बंद किया जाएगा। मां के भक्तों के लिए दर्शन पर्ची तीन जगह एम आर सी पार्किंग, शम्भू बैरियर व श्री बाबा माईदास सदन में दी जाएगी।

नवरात्रों के दौरान अतिरिक्त होमगार्ड और पुलिस कर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है। एस पी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने भी शाम पांच बजे के करीब चिंतपूर्णी मन्दिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और ट्रैफिक व्यवस्था को नवरात्रों के दौरान बेहतर बनाने का दावा किया है। एस पी ऊना ने बताया कि इन नवरात्रों में साढ़े चार सौ के करीब सुरक्षा मेले में व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रहेंगे।नवरात्रों के दौरान श्रदालुओं के बड़े वाहनों को भरवाईं में ही रोक दिया जाएगा। पुलिस और होमगार्ड के जवान मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगे जो चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे और असामाजिक तत्त्वों को भी सक्रिय होने से रोकेंगे।

मेष: दिन शुभ रहेगा...