Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग सख्त, 346 लीटर कच्ची शराब और 70 बोतलें की बरामद

January 30, 2023

शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग सख्त, 346 लीटर कच्ची शराब और 70 बोतलें की बरामद

शिमला : सूबे में शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग की टीम शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के मकसद से लगातार दबिश दे रही है। विभाग की टीमों ने प्रदेश में 45 जगहों पर दबिश देकर 346 लीटर कच्ची शराब के साथ-साथ 70 शराब की बोतलों को भी बरामद किया है। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभाग द्वारा शराब की तस्करी एवं अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने विशेष अभियान में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 45 स्थानों में दबिश देकर 346 लीटर अवैध कच्ची शराब पकडी है। विभाग के नूरपुर प्रभारी की टीम ने इंदौरा के इंदपुर एवं धमोटा क्षेत्नों में अवैध शराब की भट्टी और 200 लीटर कच्ची शराब कब्जे में लेकर मौके पर नष्ट की। इसके अतिरिक्त 6 लीटर लाहन भी कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कुल्लू के जिला प्रभारी द्वारा भी जिला के अलग.अलग क्षेत्नों में कार्रवाई के दौरान 140 लीटर लाहन कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। विभाग की टीमों ने निरंतर कार्रवाई कर चार दिनों में ही 346 लीटर कच्ची शराब एवं लाहन पकडी है। देसी एवं अंग्रेजी शराब की 70 बोतलें भी कब्जे में लेकर अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया है। आयुक्त ने कहा कि विभाग ने 25 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक 45 जगहों पर दबिश देकर 17 मामलों में अवैध शराब पकड़ी है।

सभी जिला प्रभारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सभी खुदरा एवं थोक विक्र ेताओं के गोदामों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शराब की गुणवत्ता को जांचने के लिए सैम्पल लेने एवं आबकारी नियमानुसार सख्त करवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लाईसेंस धारक की अवैध शराब की तस्करी या अनुचित गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें