Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आबकारी विभाग ने कांगड़ा जिला के 42 शराब के ठेके सील

October 28, 2025

आबकारी विभाग ने कांगड़ा जिला के 42 शराब के ठेके सील

धर्मशाला: प्रदेश सरकार के राजस्व को चूना लगाने वाले वाइन कान्टैक्टर पर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। वाइन शॉप्स फीस न देने वाले वाइन ठेकेदार पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सोमवार को जिला कांगड़ा के 42 शराब के ठेके सील कर दिए हैं। विभाग की मानें तो यह वाइन ठेकेदार अपनी फीस जमा नहीं करवा रहे थे। इन वाइन ठेकेदार को विभाग द्वारा लगातार अपनी फीस जमा करवाने के लिए भी सूचित किया जा रहा था, लेकिन वाइन ठेकेदार ने फीस जमा नहीं करवाई, उसके बाद विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।

बता दें कि इनमें से 31 शराब ठेके वह हैं जिन्हें पहले फॉरेस्ट कॉरपोरेशन द्वारा चलाया जाता था और बाद में पालमपुर की अमर ट्रेडिंग कंपनी ने लिया था, लेकिन इस कंपनी ने फीस जमा नहीं करवाई। इसके अलावा यूनिट नंबर -29 के भी कुछ ठेके सील किए गए है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने फीस न देने पर एल-14 डल लेक, करेरी, कोतवाली बाजार धर्मशाला, पलयारा गालियां, नंदरुल, राजल, पपरोला, बही, डगोह, जयसिंहपुर, लाहला, टांडा, पुनर, भवारना, धीरा, गदियाड़ा, बैरघट्टा, नंदेहड़, कांगड़ा ओल्ड बस स्टैंड, भाटी, राड, मूमता, मंदला, रानीताल नियर रेलवे स्टेशन, कंडी दोलरू, ऊपरली कोठी, जसाई हरिपुर थिल्ल और पनाहर शामिल हैं। इसके अलावा यूनिट नंबर 29 के नगरोटा आसपास के ठेके भी बंद किया गया है। कुल मिलाकर विभाग ने फीस न जमा करवाने के चलते जिला कांगड़ा के 42 शराब के ठेकों को बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Israel Iran US War: 50 फाइटर जेट से खामेनेई के बंकर पर बरसाए बम, इजरायली सेना ने जारी किया वीडियो 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें