रिकांगपिओ: किन्नौर जिले की ऊंचाई वाली घाटियों में सीजन की पहली बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। खासकर छितकुलए सांगला और हांगरंग घाटी में बर्फबारी का सिलसिला शुरू होते ही जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बर्फ की मोटी चादर सडकों पर जम गई हैए जिससे फिसलन बढ़ गई है और छोटे वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई है। सांगला घाटी में तापमान में अचानक गिरावट आई है, इससे कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। सांगला और हांगरंग घाटी के कई ग्रामीण इलाकों में स्थानीय पंचायतों ने भी एहतियातन चेतावनियां जारी की हैं। बर्फबारी के इस पहले दौर ने बागवानों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सेब का एक बड़ा हिस्सा अब भी पेड़ों पर लटका हुआ हैए और मौसम बिगड़ने से उसे मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। मटर की फसल भी खेतों में ही फंसी हुई है।
किन्नौर में सीजन की पहली बर्फबारी से बढ़ी ठंड, सेब और मटर की फसल पर संकट

