Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने CID को सौंपी बनीखेत में होटल मैनेजर की हत्या की जांच

March 26, 2025

सरकार ने CID को सौंपी बनीखेत में होटल मैनेजर की हत्या की जांच

शिमला: बनीखेत में होटल मैनेजर की हत्या से जुड़े मामले की जांच स्टेट सीआईडी को सौंप दी गई है। यह जानकारी प्रदेश सरकार द्वारा इस हत्या की निष्पक्ष जांच से जुड़ी जनहित याचिका में प्रदेश हाईकोर्ट को दी गई। हाईकोर्ट ने बनीखेत जिला चंबा में होटल मैनेजर की हत्या से जुड़ी जनहित याचिका में गृह सचिव और एसपी चंबा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ के समक्ष इस मामले पर सुनवाई हुई। सरकार की ओर से बताया गया कि अब मामले की जांच स्टेट सीआईडी को सौंप दी गई है इसलिए एसपी चंबा द्वारा स्टेट्स रिपोर्ट दायर नहीं की जा सकी।

कोर्ट ने स्टेट सीआईडी को प्रतिवादी बनाते हुए एक सप्ताह के भीतर स्टेट्स रिपोर्ट दायर करने के आदेश जारी किए। यह जनहित याचिका चंबा के राजिंदर मल्होत्र की पत्नी राधा के ईमेल के माध्यम से प्राप्त 8 जनवरी 2025 के पत्र के आधार पर शुरू की गई है। मृतक राजिंदर मल्होत्र की पत्नी ने आरोप लगाया है कि डलहौजी के पास होटल नेचर वैली में उसके पति जो जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थेए की हत्या में स्थानीय पुलिस कर्मियों की संलिप्तता है। इसलिए प्रार्थी ने पत्र के माध्यम से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें- 14 अप्रैल को तय होगा बिहार का सीएम? बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जिम्मेदारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें