Site icon Dainik Savera Times

करोड़ों रुपए का राजस्व देने वाला मैदान अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आंसू

सुजानपुर: समाज सेवी प्रकाश सडियाल ने सामवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का राजस्व देने वाला स्थानीय मैदान अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। आलम यह है कि प्रशासन भी इसकी व्यवस्था को सही करने में नाकाम रहा है। उन्होंने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि सुजानपुर का इकलौता ऐतिहासिक मैदान आज इस हालत में है कि यहां घूमने के लिए नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ता है मैदान के भीतर चारों तरफ गंदगी का आलम है। इसकी व्यवस्था को सही करने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है हाल ही में संपन्न हुआ होली मेला जिसमें प्रशासन ने एक महीने के भीतर ही इस मैदान से करोड़ों रु पए का राजस्व इकट्ठा किया लेकिन होली मेला संपन्न होने के बाद मैदान की सुंदरता को निखारने के लिए एक फूटी कौड़ी खर्च नहीं की। आज मैदान के चारों गेट खुले हैं गाड़ियां मैदान में प्रवेश कर रही हैं प्रशासन मैदान के गेट बंद करवाने में भी असमर्थ है। उन्होंने कहा कि मैदान की स्थिति को जल्द ही सुधारा नहीं गया तो शहर के लोग इस विषय पर इकट्ठा होकर प्रशासन का घेराव करेंगे और व्यवस्था सही करवाने की मांग करेंगे।

Exit mobile version