Site icon Dainik Savera Times

रामपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर, कार को अल्टो गाड़ी ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत

रामपुर (मीनाक्षी) : शहर में रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। ये मामला रामपुर शहर का बताया जा रहा है जहां बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे के करीब जब एक युवक गाड़ी नम्बर एचपी 24सी 4267 लेकर पहुंचा जिसके बाद वहां पर गाड़ी को खड़ा कर सामान डालने के लिए बाहर उतर गया। जैसे ही युवक गाड़ी में सामान डालने लगा तो पीछे से आई तेज रफ्तार अल्टो कार नम्बर एचपी 06बी 4192 से उस युवक को टक्कर मार दी।

आपको बता दें कि टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर और सामने जा गीरा जिससे उसको भारी चोटें आई। दोनों ही गाड़ियां रामपुर से खनेरी की तरफ जा रही थी। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत प्रभाव से खनेरी अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version