
स्वारघाट(राकेश चंदेल) : श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में जन-जन का रखो ध्यान टीबी- मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी को जड़ से उखाड़ने के उद्देश्य से हिमाचल स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य खण्ड श्रीनैनादेवी में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ एस डी एम धर्मपाल चौधरी द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया और क्षेत्र को टीबी मुक्त रखने की शपथ दिलाई।
बीएमओ ने बताया कि सौ दिन के इस अभियान के तहत लगभग बीस श्रेणियां असुरक्षित आबादी में आएगी जिसकी नाम सहित सूची तैयार कर ली गई है। इसमें लगभग आठ हजार से अधिक लोगों को घर घर जाकर आशा वर्कर द्वारा टीबी के लक्षणों के लिए स्क्रीन किया जाएगा। लक्षण होने पर इनके बलगम के नमूने सी बी एनएएटी मशीन में टेस्ट किए जाएंगे। टीबी होने पर टीबी का मुफ्त इलाज विभाग द्वारा किया जाएगा। बावा ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपनी जांच अवश्य करवाएं ओर इस अभियान को सफल बनाने में विभाग का सहयोग करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...