Site icon Dainik Savera Times

सिविल अस्पताल व इनडोर स्टेडियम का मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा

नूरपुर (पंकज कौशल): संगठनात्मक जिला नूरपुर काथल स्थित कार्यलय में विधायक रणवीर सिंह निक्का ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा बरसात में हिमाचल में भारी नुकसान हुआ है।

रणवीर सिंह निक्का ने बताया कि नूरपुर की विभिन्न पंचायतों में भारी तबाही हुई है!जिसकी डिटेल प्रशासन को सौंप दी गई है तथा उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग रखते हुए कहा कि इस आपदा से प्रभावित परिवारों को शीघ्र भूमि व मकान निर्माण हेतु लोगों को सहायता दी जाए!

पिछले वर्ष प्रभावित परिवारों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि नूरपुर, डन्नी , वरियारा में प्रभावित परिवारों को भी शीघ्र ही व्यवस्थित करने की मांग मुख्यमंत्री से की जाएगी!

बहुचर्चित चक्की पुल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 15 सितंबर तक बरसात का मौसम खत्म होने जा रहा है तथा कल मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में नूरपुर एसडीएम को लाइट व्हीकल्स के लिए पुल को खोलने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा!

प्रदेश में आई कुदरती आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित न करने के प्रश्न पर विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार समय समय पर हर तरह का पैकेज प्रदेश सरकार को दे रही है तथा आगे भी हर संभव मदद प्रदेश को देने के लिए वचनबद्ध है!

सिविल अस्पताल नूरपुर की लाइट , अल्ट्रासाउंड, व अन्य सुविधाओं पर उन्होंने कहा हमारी कल विधायक मीटिंग होने जा रही है तथा सिविल अस्पताल, इनडोर स्टेडियम का मुद्दा भी विधानसभा में उठाया जाएगा! अस्पताल में पिछले दिनों बिजली गुल होने पर उन्होंने कहा कि जरनेटर में कोई तकनीकी समस्या आई थी तथा आगे से ऐसी दिक्कतें न हो इसका ध्यान रखा जाएगा!

Exit mobile version