Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर वंशिका परमार सम्मानित

शिमला: महापौर और उपमहापौर शिमला ने हिमाचल टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर वंशिका परमार को सम्मानित किया। गुरूवार को वंशिका परमार ने महापौर कार्यालय में महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल से शिष्टाचार भंेट की। इस अवसर पर महापौर और उप महापौर ने हिमाचल टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर वंशिका परमार को सम्मानित किया। महापौर सुरेंद्र चौहान ने हमीरपुर के नादौन से संबंध रखने वाली वंशिका परमार देश और प्रदेश का नाम अंतर्राष्टीय स्तर पर रौशन किया है। उन्होंने कहा कि बतौर महापौर उनका कर्तव्य है कि वह प्रदेश की ऐसी प्रतिभाशाली बेटी को सम्मानित करें और भविष्य में और बेहतर काम के लिए प्रेरित करें।

वहीं हिमाचल टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर वंशिका परमार ने मुख्यमंत्री और महापौर व उप महापौर द्वारा सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने के प्रदेशव्यापी अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रशासनिक कुशलता और मानवीय संवेदनशीतला काबिले तारीफ हैं। बतौर हिमाचल टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर वंशिका परमार ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य विश्व स्तर पर हिमाचल के पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। उनका उद्देश्य हिमाचल पर्यटन से प्रदेश के युवाओं को जोड़ना है ताकि युवाओं का पर्यटन क्षेत्र में रोजगार मिले और प्रदेश में टूरिज्म इको सिस्टम का विकास हो।

Exit mobile version