Site icon Dainik Savera Times

बिलासपुर में फिर बदला मौसम का मिजाज, बादलों की चादर से ढका आसमान, किसानों के चेहरे खिले

हिमाचल डेस्क: बिलासपुर जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है, जिससे ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहावना हो गया है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे किसानों को फसलों के लिए जरूरी नमी मिलने की उम्मीद है।

-गेहूं और लहसुन के लिए फायदेमंद होगी बारिश, किसानों के चेहरे खिले

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय हो रही हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए उत्तम है। इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी, जिससे फसल का विकास तेज होगा। लहसुन की फसल के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। सही मात्रा में नमी मिलने से लहसुन की जड़ों का विकास बेहतर होगा, जिससे कंद बड़े और मजबूत बनेंगे।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Exit mobile version