Site icon Dainik Savera Times

देवभूमि में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में माफियाओं के हौसले बुलंद: Anurag Thakur

बिलासपुर: हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने देवभूमि हिमाचल में कांग्रेस सरकार के कथित संरक्षण में हो रही आपराधिक घटनाओं एवं बिलासपुर में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड के विरोध में आज बिलासपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन एवं आक्रोश रैली में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, साथ ही उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा गया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, ‘देवभूमि हिमाचल शांति और सौहार्द का प्रदेश रहा है। मगर आज की मौजूदा कांग्रेस सरकार अपराधियों, माफियाओं को संरक्षण देने की नीति पर चल रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा पोषित गुंडे हमारे सुन्दर से पहाड़ी राज्य की शांति को भंग कर यहाँ भय और दहशत का वातावरण बना रहे हैं। कांग्रेस सरकार के संरक्षण में प्रदेश भर में माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बिलासपुर में हुआ सरेआम दिनदहाड़े हुआ गोलीकांड सुक्खू सरकार की नाकामी और इनके हाथ से फिसलती क़ानून व्यवस्था का परिणाम है। यह गोलीकांड दिखाता है कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और अपराधियों में शासन-प्रशासन का कोई डर नहीं बचा है।’ अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘कांग्रेस सरकार के संरक्षण में माफियाओं द्वारा प्रदेश को भयभीत करने का यह प्रयास हमें स्वीकार नहीं है और इसके विरोध में आज बिलासपुर में आम जनता के साथ भाजपा ने व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए डीसी बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सरकार इस गोलीकांड के आरोपियों को बचाने की बजाए उन पर अतिशीघ्र कार्यवाई करते हुए माफियाओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे।’

Exit mobile version