Last Updated: September 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेलों को जितना बढ़ावा दिया जायेगा युवा उतना ही नशे से रहे दूर रहेगा: अनुपम

July 8, 2024

खेलों को जितना बढ़ावा दिया जायेगा युवा उतना ही नशे से रहे दूर रहेगा: अनुपम

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा है कि जिला के सभी खेल संघों के साथ समन्वय स्थापित कर खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा ताकि युवा पीढ़ी को नशे के चलन से दूर रखा जा सके।

कश्यप ने जिला शिमला के पंजीकृत खेल संघों के साथ सोमवार को यहाँ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि जिला के खिलाड़ी खेल जगत में आगे बढ़कर प्रदेश तथा देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि जिला शिमला में अब तक 13 खेल संघों ने अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने सभी संघों को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की और से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा कि खेल जगत में जिला के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए अभी तक जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया जाता। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को साल में एक बार इस तरह का सम्मान समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए। सम्मान समारोह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा ताकि अन्य युवाओं में भी खेल के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें