Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल के नवें संस्करण की 1 फरवरी से होगी शुरुआत

January 31, 2023

राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल के नवें संस्करण की 1 फरवरी से होगी शुरुआत

जयपुर: राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल (रिफ) का नवें संस्करण की बुधवार को शुरुआत होगी जो पांच फ़रवरी तक चलेगा। फेस्टिवल डायरेक्टर सोमेंद्र हर्ष ने आज यहां मीडया को बताया कि इस वर्ष रिफ-2023 का उद्धघाटन समारोह एक फ़रवरी को जयपुर में आइनॉक्स, क्रिस्टल पाम, सी-स्कीम जयपुर में आयोजित होगा। इसके पश्चात आगे के चार दिन में फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फोरम , वर्कशॉप और टॉक शो का आयोजन दो से पांच फ़रवरी के बीच स्क्रीन 3 – आइनॉक्स , क्रिस्टल पाम में होगा। रिफ क्लोजिंग सेरेमनी एवं रिफ अवार्ड नाईट का आयोजन पांच फ़रवरी को ओपन थिएटर जवाहर कला केंद्र जयपुर में आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल के दौरान शॉर्ट फिल्म्स, डॉक्यूमेंट्री फिल्म्स , एनीमेशन फिल्म्स , फ़ीचर फिल्म्स और म्यूजिक वीडियो एलबम्स प्रदर्शन किया जाएगा। एक से पांच फरवरी तक आइनॉक्स 22 गोदाम में 46 फिल्मों का प्रदर्शन होगा। दर्शकों के लिए यह सभी शो नि:शुल्क होंगे। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दर्शकों का प्रवेश दिया जाएगा। इन फिल्मों और टॉक शो के टिकट को पेटीएम इनसाइडर पर फ्री में भी बुक किया जा सकता है। हर्ष ने बताया कि पांच दिवसीय इस फिल्म फेस्टिवल में राजस्थानी, हंिदूी, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, संस्कृत, तेलुगु , मुदुगा , मैथिलि , आदि भाषा की डॉक्यूमेंट्री, शार्ट फिल्म, रीजनल एवं राजस्थानी फिल्म दिखाई जाएगी। फिल्म फेस्टिवल में फ्रेंच , इटालियन भाषा सहित अन्य फॉरेन लैंग्वेज में भी बनी फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

उन्होंने बताया कि सभी फिल्मों का चयन बहुत ही बारीकी के साथ किया गया है। फिल्म फेस्टिवल के दौरान दिखाई जाने वाली सभी फिल्मों के पीछे सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक संदेश होगा। फ़िल्म के बाद यूनिट मेंबर की ओर से इस फिल्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी और फिल्म में छिपे संदेश को भी बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सिनेमा जगत की कई हस्तियाँ मौजूद रहेगी। फ़िल्म डायरेक्टर और राइटर एन चंद्र , अभिनेता परीक्षित साहनी मौजूद रहेंगे जिन्हे इस वर्ष लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड कॉन्ट्रिब्यूशन इन इंडियन सिनेमा से नवाज़ा जाएगा। म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन मौजूद रहेंगे जिन्हे हसरत जयपुरी अवॉर्ड फॉर कंट्रीब्यूशन इन म्यूजिक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनके अलावा फ़िल्म निर्देशक अनंत महादेवन और करण राज़दान, एक्टर आशीष शर्मा और अनूप सोनी, एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी, फ़िल्म निर्माता और लेखक सुतापा सिकदर, सुपरस्टार सिंगर सीजन 2 के विनर मोहम्मद फैज़ जैसी कई हस्तियां मौजूद रहेगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें