Site icon Dainik Savera Times

जिला में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों का आंकड़ा 881 के पार, डीसी ने दिए ये कड़े निर्देश

नाहन: जिला मुख्यालय नाहन सहित सिरमौर में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के कारण अब डेंगू के मामलों का आंकड़ा 881 को पार कर गया है। लिहाजा डेंगू के बढ़ते मामलों को मध्यनजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने की। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू व जल जनित रोगों से निपटने के लिए जीवन रक्षक दवाऐं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोगों को आवश्यक दवाऐं उपलब्ध हो सके। डीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि पाठशाला में प्रातःकालिन सभा में बच्चों को डेंगू बुखार व जल जनित रोगों से बचाव बारे जानकारी दी जाए ताकि बच्चों के माध्यम से इसका संदेश घर घर तक पहूंच सके। उन्होने नगर परिषद नाहन को निर्देश दिए कि वह शहर व ढेंगू संक्रमित क्षेत्रों में नियमित रूप से फाॅगिंग करना सुनिश्चित करें।

Exit mobile version