Site icon Dainik Savera Times

IGMC अस्पताल को सरकार ने 600 स्टाफ नर्स की तैनाती पर नर्स फेडरेशन ने जताया CM का आभार

आईजीएमसी अस्पताल शिमला में 600 स्टाफ नर्स और 43 ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट (ओटीए) शीघ्र ही तैनात होंगे, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बीते दिन इसकी घोषणा की है। igmc अस्पताल में 600 नर्सों की तैनाती से काफी बड़ी राहत मिलेगी।अस्पताल में नर्स की काफी कमी चल रही थी मरीजों की उचित देखभाल नही हो पाती थी। वही अब सरकार द्वारा नर्स की तैनाती की घोषणा से राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार द्वारा नर्सों की तैनाती पर नर्स फेडरेशन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Igmc नर्स फेडरेशन की अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीते दिन igmc अस्पताल के लिए 600 स्टाफ नर्स के साथ 43 ओटीए की तैनाती करने की घोषणा की है इससे अस्पताल में काफी ज्यादा फायदा होगा और इसके लिए आज नर्स फेडरेशन की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव पास किया है ओर इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह स्वस्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का आभार जताया गया है।

वही, हिमाचल प्रदेश नर्स फेडरेशन की महासचिव कल्पना ने नर्सों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री स्वस्थ्य मंत्री का आभार जताया और कहा कि नसों की ताजा होने के बाद अस्पताल में मरीजों को काफी फायदा होगा मरीजों की अच्छे से देखभाल होगी अभी फिलहाल नसों की काफी शॉर्टेज है जिससे काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है लेकिन मुख्यमंत्री ने जो 600 स्टाफ नर्स हो की तैनाती की घोषणा की है उसका फेडरेशन स्वागत करती है और मुख्यमंत्री का आभार हो जाता है।

Exit mobile version