Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल में कोरोना संक्रमण की पॉजीटिविटी दर पहुंची 6.7 फीसदी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजीटिविटी दर 6.7 फीसदी पहुंच गई है। कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण 263 नए मामले आए है। इनमें जिला बिलासपुर के 15, चम्बा के 18, हमीरपुर के 37, कांगड़ा के 72, किन्नौर के 2, कुल्लू के 10, लाहौल-स्पीति का 1, मंडी के 37, शिमला के 8, सिरमौर के 27, सोलन के 14 व ऊना के 22 मरीज शामिल हैं।

इसके आलावा हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 399 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 3,20,863 पहुंच गया है। हिमाचल में अब तक 3,15,356 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। प्रदेश में अभी 1,270 मामले सक्रिय है। इन में से केवल 19 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोनावायरस 4,216 लोगों की जान ले चुका है।

प्रदेश में अभी तक कुल 52,10,067 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें से 48,89,194 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधनों को एडवाइजरी भी जारी की गई है। बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्गों से एहतियात बरतने को कहा गया है। प्रदेशवासियों को अभी सतर्क रहने की जरुरत है, क्योंकि प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर देश के अलग-अलग राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version