Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Red Cross Society के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ने अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने के लिए किया आग्रह

August 7, 2024

Red Cross Society के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ने अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने के लिए किया आग्रह

ऊना: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को सोसाइटी से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों और साधनहीन व्यक्तियों को सहारा देने में रेडक्रॉस सोसाइटी की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों आजीवन सदस्य के तौर पर सोसाइटी से जोड़ना आवश्यक है ताकि जरूरतमंदों की अधिक सेवा की जा सके। जतिन लाल जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने युवाओं को नशे से बचाने और समग्र स्वास्थ्य एवं फिटनेस को लेकर व्यापक जन जागरूकता लाने पर भी बल दिया।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने समाज के समग्र कल्याण और उत्थान के लिए ‘सामर्थ्य’ नामक एक नया प्रोजेक्ट आरंभ किया है, जिसे रेडक्रॉस के माध्यम से चलाया जाएगा। इसके लिए एक अलग बैंक खाता रखा गया है, जिसमें जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों समेत सभी लोगों से अंशदान और सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि सामर्थ्य के तहत पहले चरण में प्रशासन ने जिले की आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों को उच्च शिक्षा में सहायता का जिम्मा लिया है। इसके अंतर्गत गरीब परिवारों की 25 जरूरतमंद लड़कियों को उनकी डिग्री या उच्च शिक्षा के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन 25 अगस्त तक उपायुक्त कार्यालय में किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें