भरमौर उपमंडल में पंचायत समिति की त्रैमासिक वैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष परशराम द्वारा की गई वैठक में सभी पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया जिसमें 15वें वितियोग के तहत 2023-24 सैल्फ बनाया गया व पंचायत समिति का अपना मनरेगा सैल्फ लगाया गया। जिसमें कार्यो के लिए 7 लाख समिति ने अपनी सभा निधी से बजट रखा व 15 वें वितियोग के तहत 45 लाख का अपना बजट तैयार किया गया।
पंचायत समिति सदस्य गरोला-उंलासा पंचायत पवन कुमार शर्मा ने सुलाखर -भटाडा पेय जल टैंक के ढक्कन को कबर करने का आग्रह किया व गरोला वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवन के सांईस ब्लाक का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने व उलांसा पंचायत में बागवानों के लिए शिविर लगाने का भी आग्रह किया गया व बी, डी, सी सदस्य पूलन घरेड पंचायत शंकुतला देवी ने भी घरेड पंचायत में सीवरेज लीकेज समस्या व कम बोल्टेज को भी दुरूस्त करने का आग्रह किया गया।
पंचायत समिति सदस्य कुगती हडसर पंचायत कविता वशिष्ठ ने हडसर -चौबिया को जोडने वाले पैदल पुल की हालत सुधारने व हडसर -मणिमहेश मार्ग पर जीरो प्वाइंट पर एक बडा गेट बनवाने व यात्रा से पहले मणिमहेश मार्ग को दुरूस्त करने व कुगती कार्तिक स्वामी मंदिर के रास्ते हनुमान मंदिर के पास पानी की व्यवस्था के बारे में आग्रह किया गया। भरमौर पंचायत के बी, डी, सी सदस्य विक्रम ठाकुर ने शेरी -पटी सडक मार्ग को जोडने व भरमौर में न ई सीवरेज लाइन का कार्य मणिमहेश यात्रा से पहले करवाने व अग्नि शमन विभाग के लिए भरमौर पंचायत में हाईडैंट सिस्टम लगवाने व कूडा डंपिंग साईट पट्टी को स्थानांतरित करने व भरमौर नागरिक हस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल करने का आग्रह किया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...