Site icon Dainik Savera Times

राजधानी शिमला में 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक मनाया जाएगा शिमला विंटर कार्निवल

शिमला: राजधानी शिमला में इस बार भी क्रिसमस और नए साल के जश्न में विंटर कार्निवल चार चांद लगाएगा। इस बार भी 25 दिसम्बर से 1 जनवरी तक विंटर कार्निवल मनाया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों व पर्यटकों के मनोरंजन के विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। लेकिन इस बार विंटर कार्निवल में चट्टा मुक्त हिमाचल को लेकर विषेश जागरूकता अभियान को भी शामिल किया जाएगा। विंटर कार्निवल में अभियान को लेकर नुक्कड नाटक पेश किए जाएगें साथ ही रंगमंच के कलाकार नाटक पेश करेंगें। यही नहीं इस दौरान चिट्टे को पीछे छोड़ आगे बढ़े युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा, साथ ही इन युवाओं को मुख्य समाज धारा से वापिस जोड़ने के लिए जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि महापौर सुरंेद्र चौहान अपने स्तर पर चिट्टे के खिलाफ जन जागरूकता का प्रयास कर रहे है, खासतौर पर चिट्टा छोड़ने वाले युवाओं को दोबारा समाज से जोड़ने का। इस संबंध में महापौर कैथू जेल में चिट्टा मामलों में पकड़े गए युवाओं से संवाद कर उन्हें दोबारा समाज से जुड़ने के प्रयासों में सहयोग कर रहे है। वहीं नगर निगम प्रशासन ने विंटर कार्निवल शिमला की तैयारियां शुरू कर दी है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कुछ पार्षद भी मौजूद रहे।

बैठक में विंटर कार्निवल में होने वाले विभिन्न कार्यRम पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रूपरेखा तैयार की गई। कार्निवल में हिमाचली लोक संगीत, नृत्य और हिमाचली परिधानों का फैशन शो और महा नाटी आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा स्टार नाइट भी होगी, जिसमें हिमाचली कलाकरो को प्राथमिकता दी जाएगी, इसके अलावा बाहरी राज्यों के कलाकारो को भी आमंत्रित किया जा सकता है Rिसमस पर 25 दिसंबर से यह शुरू होगा और 1 जनवरी तक चलेगा, जबकि बीते वर्ष कार्निवल दस दिन तक चला था।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिर रचा इतिहास, लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में सह-पायलट के रूप में भरी उड़ान

Exit mobile version