Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भरमौर के छतराडी गाँव के छात्र नेता ने शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी अपनी मांगे

March 19, 2023

भरमौर के छतराडी गाँव के छात्र नेता ने शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी अपनी मांगे

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत छतराडी से संबंध रखने वाले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश गोगु शर्मा ने अपनी ग्राम पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छतराडी में खाली पडे रिक्त पदों को भरने की मांग शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी, उन्होंने बताया कि ये एक स्कूल 5,6 पंचायतों का एकमात्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल है स्कूल में साइंस व अन्य विषय के अध्यापकों व अन्य कर्मचारी के पद काफी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं, रिक्त पडे पदों के कारण कुछ बच्चों को मजबूरन गांव से 50 किलोमीटर दूर जाकर किराये पर कमरे ले कर पढना पढ़ रहा है और कुछ बच्चों की घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण अन्य विषय में दाखिला ले कर नापसंद के विषय को पड़ना पढ रहा हैं, उन्होंने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि इन सभी रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए ,ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें