कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में बीते दिनों तीन सैलानी को रेस्क्यू करने गई टीम में शामिल एक होमगार्ड का जवान गिरने से घायल हो गया। ऐसे में रेस्क्यू टीम फिर से होमगार्ड के जवान को रेस्क्यू करने गई और स्थानीय लोगों की मदद से अब होमगार्ड जवान को रेस्क्यू कर लिया गया है। होमगार्ड जवान का अब अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत अब बेहतर है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों मणिकर्ण घाटी के कायलूधार में तीन सैलानी फस गए थे और होमगार्ड व रेस्क्यू टीम तीनों सैलानियों को रेस्क्यू करने के लिए गई इस दौरान टीम में शामिल एक होमगार्ड का जवान गिरने से घायल हो गया। वही होमगार्ड के जवान को रेस्क्यू करने के लिए फिर से एक रेस्क्यू टीम भेजी गई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेस्क्यू करने में सफलता भी हासिल की गई।
वहीं होमगार्ड के घायल जवान को स्ट्रेचर पर लिटाकर मुख्य सड़क तक लाया गया। करीब 10 घंटे के रैस्क्यू ऑप्रेशन के बाद होमगार्ड जवान को देर रात 12 बजे के बाद सड़क तक पहुंचाया और उसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। कुल्लू होमगार्ड के कमांडैंट निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि रैस्क्यू ऑप्रेशन के दौरान होमगार्ड का जवान गिर गया था और उसकी पीठ में चोट आई थी। उसके बाद घटनास्थल के लिए एनडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय युवाओं को रैस्क्यू के लिए भेजा गया था। अब घायल जवान की हालत बेहतर हैं।

