Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल में खत्म होगा सवा दो माह का सूखा, बारिश व हिमपात की उम्मीद

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पिछले सवा दो महीने से बादल नहीं बरसे हैं, जिससे सूखे के हालात बन गए हैं। इस बीच लोग बारिश से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं और उनकी उम्मीद अब पूरी होने जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में आठ और नौ दिसंबर को बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में वर्षा और मध्यवर्ती व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात का अनुमान है। आठ दिसंबर को प्रदेश के आठ जिलों में गरज और बिजली कड़कने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। यह अलर्ट ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में लागू किया गया है।

Exit mobile version