Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

झंडूता में हजारों लोगों को लाभ पहुंचाने वाले पुल का कार्य बजट के अभाव से अधर में लटका

December 15, 2024

झंडूता में हजारों लोगों को लाभ पहुंचाने वाले पुल का कार्य बजट के अभाव से अधर में लटका

बिलासपुर(नडडा) : विकास खण्ड झंडूता क्षेत्र के मुख्यालय अनंदघाट को बरठीं से जोड़ने वाले री रडोह पुल का निर्माण कार्य बजट के अभाव में रुक गया है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में यह पहला डबल लेन पुल है। लोक निर्माण विभाग ने अक्तूबर 2023 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन इस पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।

पुल का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में तो सीर खड्ड को पार कर लेते हैं लेकिन मानसून आने के बाद सीर खड्ड में पानी का बहाव बहुत ही तेज होता है जिससे खड्ड को पार करना मुश्किल होता है। आपको बता दें कि री रडोहअमरोआ पुल झंडूता विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाला प्रदेश का पहला डबल लेन पुल है।

इसका निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था 0और इसे अक्तूबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक पुल पर छह करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं और 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अमरोआ की ओर से पुल का अप्रोच का कार्य पूरा हो गया है, लेकिन री गांव की ओर से 120 मीटर लंबी और 11 मीटर ऊंची अप्रोच का निर्माण शेष है।

पुल के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी भूमि दान दी है। यह पुल झंडूता, घुमारवीं और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों की करीब 70 हजार की आबादी को सीधा लाभ पहुंचाएगा। पुल के बनने से झंडूता और बरठीं के बीच की दूरी 12 किलोमीटर से घटकर आधी हो जाएगी।

इसके अलावा, यह झंडूता क्षेत्र को पंजाब की सीमा से सीधा जोड़ेगा, जिससे बरठीं से पंजाब राज्य की सीमा महज 35 किलोमीटर रह जाएगी। फिलहाल यह दूरी करीब 60 किलोमीटर है। बड़ागांव के पूर्व प्रधान ओंकार सिंह का कहना है कि इस पुल बहुत सा खर्चा हो चुका है लेकिन अब थोड़े से खर्चें के अभाव के कारण यह पुल बड़ागांव वाली साइड नहीं जुड़ पाया है।

जिससे जनता को भारी मुश्किल होती है। बरठीं की तहसील झण्डूता है जिसके लिए हमें 15 किलो मीटर घूम कर जाना पड़ता है। अगर यह पुल बन जाता है तो 4 किलोमीटर झण्डूता तहसील है। इस पुल के निर्माण से बिलासपुर और हमीरपुर , झण्डूता, घुमारवीं और बड़सर विधानसभा क्षेत्र की करीब दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा।

केके चौहान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग झंडूता ने कहा कि रडोह पुल का डबल लेन डिजाइन होने से इसकी लागत बढ़ी है। री गांव की ओर से अप्रोच बनाने के लिए ढाई करोड़ रुपये की आवश्यकता है। धनराशि उपलब्ध होने पर शेष कार्य एक महीने में पूरा हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें